मिर्जा अफसार बेग
डिलिवरी अॅपडेशन की कार्यवाही कोई कोताही बरदास्त नही- अपर कलेक्टर
स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए बैठक सम्पन्न
शहडोल - कोरोना के नए वैरीएंट ओमिक्रोन के संभावित संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण के संभावित संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एवं सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही सूचना पाने पर आवश्यक जांच, संबंधित की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, आइसोलेशन एवं ट्रीटमेंट की कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य मूलभूत सुविधाएं पूर्व से ही सुदृढ़ कर लें और यह सुनिश्चित करें कि जिले के समस्त ऑक्सीजन प्लांट विधिवत कार्य करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर जिले में ऑक्सीजन की कोई भी कमी महसूस ना हो। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड वार्ड बनाकर बेड़ों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही जांच ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, आइसोलेशन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आइसोलेशन के लिए संबंधित एसडीएम से मिलकर आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें।
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि सभी यह सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि डिलीवरी अपडेशन की कार्यवाही में प्रगति सुनिश्चित किया जाए। 55 वर्ष के ऊपर की एएनएम प्रत्येक शनिवार को अपने सीएचसी एवं पीएचसी में बैठकर डिलीवरी ऑपरेशन करवाएं। अपर कलेक्टर ने कहा कि एएनएम की प्रमुख जिम्मेदारी है कि उनके क्षेत्र में डिलीवरी अनमोल एप पर अंकित किया जाए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सभी योजनाओं तथा सुविधाओं का लाभ समय से प्राप्त हो सके। बैठक में अपर कलेक्टर ने जनपद पंचायत बुढार के उप स्वास्थ्य केंद्र भूमकार में डिलीवरी अपडेशन ना होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों सुनिश्चित करें कि डिलीवरी ऑपरेशन में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे, जिला नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत कुमार श्रीवास्तव, जिले के समस्त बीएमओ, आईसी सलाहकार श्री साजिद खान, बीपीएचएन सुश्री वंदना डोंगरे बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Comments