मिर्जा अफसार बेग
भारत के CDS एवं शहडोल के दामाद श्री विपिन रावत जी एवम उनकी पत्नी शहडोल की बेटी श्रीमती मधुलिका रावत जी निवासी सोहागपुर गढी, शहडोल एवं 11 अन्य वीर सपूतों के शहीदों को शहडोल भाजपा ने जय स्तम्भ चौक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री विपिन रावत देश के CDS होने के साथ - साथ शहडोल के दामाद एवम उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत शहडोल की बेटी थी जो सोहागपुर गढी के राजपरिवार से थी।
उनका और उनके साथ 11 और वीर शहीदों की शहादत ने पूरे देश को शोक के समुंदर में डुबो दिया है। जनरल विपिन रावत के देश के लिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, विधायक जय सिंह मरावी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमिता छपरा, अनुपम अनुराग अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, प्रकाश जगवानी, अनिल द्विवेदी, भईयन चतुर्वेदी, शुशील शर्मा, मानोज सिंह आरमो, शीतल पोद्दार, दीपक शर्मा, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, नन्हू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, सिल्लु रजक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, श्रीमति विभा गुप्ता, शक्ति लक्षकार, अभिदीप सोनी, संतोष रावत, राहुल द्विवेदी, रवींद्र वर्मा, श्रीमति कल्पना श्रीवास्तव, अन्नू सिंह, अजय कुशवाहा एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

0 Comments