मिर्जा अफसार बेग
शहडोल - आज कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण के मददेनजर जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में की गई। बैठक मे निर्णय लिया गया कि, पूर्व की भॉति रोको टोको अभियान को गति प्रदान की जाए चेक पोस्ट में सघन जांच कर लोगों को कोविड के दोनों टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए साथ ही आवागमन करने वालों को मास्क का उपयोग, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग आदि की सलाह दी जाए एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाए इसकी समझाइश दी जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि, स्थानीय बस स्टेण्ड में यात्रियों की सघन जांच की जाए इसके लिए जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई जाए साथ ही पुलिसकर्मियों की डिय्टी भी लगाई जाए, यात्री बसों में क्षमता से ज्यादा यात्री न जाए, यात्रियों, बस चालक एवं परिचालक के कोविड वैक्सीनेशन के सार्टिफिकेट की जांच किये जाए साथ ही बस स्टैण्ड मंे माइक द्वारा इसका पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए व आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रेल्वे स्टेशन में आने एवं जाने यात्रियों की कोरोना जांच की जाए।
बैठक में लिये गए निर्णय के अनुसार नगरपालिका के कचरा गाड़ियों में लोगों को टीका लगाने एवं कोविड अनुकूल व्यवहार करने के लिए संदेश प्रसारित किया जाए, नगर पालिका क्षेत्र में प्रचार रथ द्वारा सभी वार्डाें में कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से बचाव के संबंध में पूर्व सावधानियों के बारे में संदेश दिया जाए साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में मास्क का उपयोग एवं सेनेटाइजर रखने के संदेश के साथ-साथ यह भी समझाया जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के सामने गोले भी बनवाए जाए, स्वयं कोविड को दोनों टीका और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
बैठक में विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्री अमित कुमार वर्मा, अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ० मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, वन मंडलाधिकारी श्री गौरव चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम. एस. सागर, जिला परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष भदौरिया, प्रभारी सीरियस डॉ० राजेश पांडेय, नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित कुमार तिवारी, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह, श्री धर्मेंद्र सिंह मीनू, श्री राजेश्वर उदानिया श्रीमती अमिता चपरा, श्री चंद्रेश द्विवेदी , श्री पदम खेमिका, श्री राजेश गुप्ता एवं श्री मनोज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं अधिकारी कलेक्ट्रेट के स्थानीय एनआईसी कक्ष में उपस्थित थे।

0 Comments