Ticker

6/recent/ticker-posts

वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने जिला आपदा प्रंधबन समिति के सदस्यों को किया संबोधित

 


मिर्जा अफसार बेग 

कोरोना के नए वैरीएंट से बचने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करें पूर्ण-मुख्यमंत्री

सॉवधानी ही बचाव है- मुख्यमंत्री

शहडोल - नए कोरोना वैरिएंट ऑमीक्रॉन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलो के आपदा प्रंधबन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन पूर्व के वैरिएंटों से 05 गुना अधिक घातक है। इसके संक्रमण प्रसार शक्ति को देखते हुए पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य, धर्म गुरू, स्वयंसेवी संस्था, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया सभी मिलकर संबंधित सहभागिता के साथ यह प्रयास करें कि कोरोना संक्रमण का  प्रसार होने ही न पाएं, इसके लिए ऐसा वातावरण निर्मित करें कि 26 दिसम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों मंे 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को कोरोना का दोनो टीका लग जाएं। साथ ही जन-जन तक यह संदेश पहॅुचे कि कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन आनिवार्य रूप से किया जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व से समुचित व्यवस्था भी सभी जिले रखे, जिसमंे जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का संचालन, ऑक्सीजन सिलेण्डर एवं ऑक्सीजन कन्सेट्रेटर, दवाईयों आदि की पर्याप्त व्यवस्था तथा आवश्यतानुसार स्वास्थ्य संस्थाओं एवं मेडिकल कॉलेज मंे बेडों की सुमचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के नये वेरियंट ओमिक्रॉन से लोगों को सावधान रहने के लिए प्रेरित करे इसका मुनादी एवं माइकिंग द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाए साथ ही रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में आवश्यकतानुसार कोविड टेस्ट किया जाए। दुकानदारों को कोरोना अनुकूल व्यवहार, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोना की समझाइश दी जाए और दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पूर्व की भॉति की गोला बनाने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि जिलों मंे कोरोना संभावित मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएं क्योकि प्रथम दृष्टया कोविड का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन भी इस जॉच मंे पकड़ मंे आ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जॉच बढ़ाने के साथ-साथ जॉच के लिए लोगो को प्रेरित किया जाएं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारेनटाइन व जिला अस्पताल में रखा जाएं तथा 14 दिनों तक लगातार देख भाल भी किया जाएं।

जिलों मंे कोरोना संभावित मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएं क्योकि प्रथम दृष्टया कोविड का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन भी इस जॉच मंे पकड़ मंे आ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जॉच बढ़ाने के साथ-साथ जॉच के लिए लोगो को प्रेरित किया जाएं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारेनटाइन व जिला अस्पताल में रखा जाएं तथा 14 दिनों तक लगातार देख भाल भी किया जाएं। वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल संचालित हो। शेष 50 प्रतिशत ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करें और दूसरे दिन ऑनलाइन क्लास वाले छात्रों को बुलाया जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की भंाति सभी तैयारियां व्यवस्थित रखें। आवश्यतानुसार पैरामेडिकल स्टॉफ का प्रशिक्षण एवं कोरोना मरीजो को आइलोशन मंे रखने की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाएं तथा होम आइसोलेशन के मरीजों को छोटे-छोटे क्वारेनटीन बनाएं जाएं। कोरंोना के मरीज जिस घर मंे होम आइसोलेशन में है, उन घरों मंे कन्टेनमेंट क्षेत्र का स्टीकर लगाया जाएं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं अधिकारी जिले में स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांट एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्री अमित कुमार वर्मा, अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ० मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, वन मंडलाधिकारी श्री गौरव चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम. एस. सागर, जिला परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष भदौरिया, प्रभारी सीरियस डॉ० राजेश पांडेय, नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित कुमार तिवारी, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह, श्री धर्मेंद्र सिंह मीनू, श्री राजेश्वर उदानिया श्रीमती अमिता चपरा, श्री चंद्रेश द्विवेदी , श्री पदम खेमिका, श्री राजेश गुप्ता एवं श्री मनोज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं अधिकारी कलेक्ट्रेट के स्थानीय एनआईसी कक्ष में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments