मोहम्मद शकील
ट्रेलर ट्रक को लोड करने के उपयोग में जेसीबी वाहन को रामनगर पुलिस ने किया जप्त
अनूपपुर- कोल माफियाओं के द्वारा 28 नवंबर की दरमियानी रात ट्रेलर ट्रक पर कोयला लोड कराने के लिए एसटीपी कंपनी में संचालित लोडर 9020 को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लोडर चालक हीरा सिंह गौड़ को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार करते हुए चालक के द्वारा बताए गए लोडर को कॉलरी परिसर से पुलिस ने आज जप्त कर थाने में खड़ा कराते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
हर 2 से 3 दिन में बदल रहे थे वाहन- लोडर चालक हीरा सिंह गोड़ ने बताया कि मुझे बिल्कुल पता नहीं था कि यह ट्रेलर वाहन कॉलरी परिसर पर कैसे आया मुझे यह भी जानकारी नहीं थी कि यह वाहन कॉलरी में अनुमति है कि नहीं क्योंकि हर 3 से 4 दिनों में नए वाहन जिसके नंबर अलग होते थे लोड लेने के लिए परिसर में आते थे मुझे मुंशी या मैनेजर कैलाश मिश्रा के द्वारा बता दिया जाता था कि इस वाहन को लोड कर देना तारीख 28 नवंबर की रात भी मुझे मुंशी राजन सिंह के द्वारा वाहन लोड करने के लिए कहा गया था ।गौरतलब है कि प्रबंधन से बात होने के दौरान प्रबंधन ने इस बात को स्वीकारा है कि 4 से 5 दिनों में इनकी गाड़ियां ब्रेकडाउन होने व उसके बाद ठीक होने पर एसटीपी कंपनी के वाहन को परिसर में आने की अनुमति दी जाती थी । अब सुरक्षा में कैसे चूक हुई इसकी जांच प्रबंधन व पुलिस लगातार कर रही है !

0 Comments