Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क निर्माण हेतु युवा कांग्रेस ने दिया प्रभारी मंत्री को ज्ञापन

 


मोहम्मद शकील 

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम एवं महासचिव  सुफियान खान के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल को ज्ञापन दिया गया जिसमे मांग की गई की जय स्तंभ चौक से बूढ़ी माई मंदिर तक सड़क का निर्माण किया जाए।ज्ञात हो पूर्व में खराब सड़क के कारण उक्त सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं।

यह रोड इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस सड़क पर कलेक्ट्रेट, एस पी ऑफिस,कमिश्नर ऑफिस,जिला पंचायत,तहसील,बालक स्कूल,कन्या स्कूल,जिला न्यायालय,आयकर कार्यालय,आकाशवाणी एवं लोगों की श्रद्धा का केंद्र प्राचीन बूढ़ी माई मंदिर स्थित है।उक्त रोड शहडोल से उमरिया को जोड़ने की मुख्य सड़क है।हास्यास्पद बात यह है कि जिले के सभी आला अधिकारियों का इस सड़क से आवागमन है एवं स्वयं मंत्री जी इस सड़क से आते हैं परंतु इस और किसी का भी ध्यानाकर्षण नही हुआ।

उक्त ज्ञापन को अभिषेक शुक्ला,जमील खान,विक्की, सनी खान,अमन पंडित,किशन सोनी,सोनू चौबे,शहजादा,अब्बास,आदित्य सिंह एवं अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला।





Post a Comment

0 Comments