मिर्ज़ा अफसार बेग
शहडोल । सप्ताह में एक दिन ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं एक्स-रे मशीन चालू कराने बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में इलाज हेतु मांग की गई है
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ार में लगभग 770 गांव के लोगों का आना-जाना बना रहता है किंतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन उपलब्ध होने के बावजूद भी उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है जिस कारण ग्रामीणों को प्राइवेट पैथोलॉजी में जाकर एक्स-रे कराने हेतु 300 से 400 अतिरिक्त रुपए खर्च करना पड़ता है साथ यहां पर ईएनटी स्पेशलिस्ट के डॉक्टर ना होने के कारण भी ग्रामीणों को जिला अस्पताल शहडोल जाना पड़ता है आज इसी बात को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष कामाख्या नारायण राय एवं मंडल महामंत्री श्री कृष्ण गुप्ता द्वारा यह ज्ञापन सौंपा गया और प्रभारी मंत्री महोदय जी से निवेदन किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुढार रखी एक्स-रे मशीन को चालू कराने व सप्ताह में एक या दो दिन के लिए ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर को बैठाने की कृपा करें जिससे ग्रामीणों के इलाज हेतु सुविधा उपलब्ध हो सके।

0 Comments