Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा युवा मोर्चा ने जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के नेतृत्व में युवाओं ने 41 यूनिट किया रक्तदान

 


अमजद खान 

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष  श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के मार्गदर्शन में एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के  निर्देश में भाजपा युवा मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में युवा मोर्चा जिला शहडोल द्वारा मंगलवार को संभागीय भाजपा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया युवाओं ने पूरे जोश के साथ 41 यूनिट रक्तदान मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर रक्तदान किया

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के नेतृत्व मे मंगलवार को भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जहां जिला महामंत्री मोहन सोनी जिला महामंत्री आदित्य पांडे जिला उपाध्यक्ष विशाल मनमानी मंडल अध्यक्ष जैतपुर प्रभा त्रिपाठी शुभम मिश्रा अरविंद रजक राहुल द्विवेदी के अलावा आयुष पांडे आशीष तिवारी सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेआयोजित रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सुधा नामदेव  एवं उनकी स्टॉप  के सहयोग से  रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।



Post a Comment

0 Comments