Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला सुरक्षा शाखा, शहडोल महिला सुरक्षा शाखा

 


सुशील कुमार प्रजापति 

शहडोल, द्वारा जिले में संचालित महिला थाना, ऊर्जा डेस्क तथा परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से महिला सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न कार्य किये जा रहे है।

  URJA -( Urgent Relief for just action)

जिले के 10 थानों में महिला ऊर्जा डेक्स संचालित है, जिसमे महिला, बालिका फरियादियों के समस्या पृथक से सुना जाता है तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता है इसके अतिरिक्त इंटर एजेंसियों जैसे (महिला एवं बाल विकास, विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं नगरीय प्रशासन, श्रम विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग) को रेफरल फार्म भरकर समन्वय स्थापित कर महिलाओं को उचित सहायता प्रदान करना। इसके अतिरिक्त महिला ऊर्जा डेस्क कार्य विवेचना करना, शिकायतकर्ता को विवेचना के विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी देना, महिलाओं की समस्या का सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से मदद करना, महिला को मेडिकल, आर्थिक एवं पुर्नवास सहायता में मदद करना जागरूकता कार्यक्रम करना, एवं महिला अपराध बाहुल्य क्षेत्र को चिन्हित कर कार्यवाही करना।



महिला परामर्श केन्द्र शहडोल शहडोल जिले में अति. पुलिस महानिदेशक श्री डी.सी.सागर शहडोल जोन शहडोल, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अति. पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिला मुख्यालय में महिला सुरक्षा शाखा अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में परिवार परामर्श केन्द्र का संचालन किया जा रहा है जिसका प्रमुख उदेश्य “एक परिवार को टूटने से बचाना तथा उस परिवार के बच्चों का भविष्य बचाना"।



परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलर्स की टीम जिसमें डॉ. जे के तिवारी, मंजुला तिवारी, चितरूपा दीक्षित, मेघा पवार, सपना पाण्डेय, डॉ रमेशप्रकाश पाण्डेय, जवाहर लाल सोनी, मनीषा माथनकर, कल्याणी वाजपेयी, परामर्शकर्ता शामिल है इनके साथ उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध, थाना प्रभारी महिला थाना, उप निरी. सावित्री सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सावित्री सिंह के पैनल द्वारा विभिन्न परिवारों को परामर्श प्रदाय कर परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है परिवार परामर्श केन्द्र सप्ताह मे 02 दिवस बुधवार व शनिवार संचालित किया जायेगा।



Post a Comment

0 Comments