मोहम्मद शकील
बुढ़ार ।ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल बुढ़ार के विद्यार्थियों एवं पंडित एस.एन.शुक्ल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत साक्षी सिंह राजपूत की अर्थ-मोडिफिकेशन की टीम ने सोमवार को बुढार मे लगभग 1500 न्यूजपेपर बैग्स एवं 300 कपडे के बैग्स को वितरित करवाया।तथा कोविड के गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी विद्यार्थियों द्वारा “प्लास्टिक हटाओ,पर्यावरण बचाओ” कैम्पेन कर,नारा देकर लोगों को किया जागरूक। साथ ही सभी विद्यार्थियों ने पालीथीन से होने वाले हानिकारक दुष्परिणामो से जनता को अवगत कराते हुये न्यूजपेपर बैग्स,कपड़े के बैग्स तथा जूट के बैग्स के उपयोग को बढ़ावा दिया।
ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एम.एस.नियाजी ने बताया कि – पर्यावरण संरक्षण की जरूरत एकमात्र बुढार ही नही अपितु,संपूर्ण संसार में है।आमजन मे जन-जागरूकता की आवश्यकता को देखते हुए अर्थ- मोडिफिकेशन की टीम के मार्गदर्शन में बच्चों ने ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल से सब्जी मंडी तक के लगभग 300-400 दुकानो मे न्यूजपेपर बैग्स वितरित कर पालीथीन बैग्स की उपयोगिता को कम करने का आगृह किया।अर्थ – मोडिफिकेशन टीम की संचालिका साक्षी सिंह राजपूत ने बताया कि- हमारी टीम पालीथीन बैग्स के उपयोगिता को कम करने के प्रयास में लगातार कार्य कर रही हैं।संपूर्ण गतिविधियों को संचालित करने के लिए ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल के शिक्षिक सुधा विश्वकर्मा,बबिता लोधी, प्रतिमा गुप्ता, नाज़नीन ख़ान एवं शुभांगी श्रीवास्तव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

0 Comments