Ticker

6/recent/ticker-posts

वॉयरल वीडियो पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने ब्रह्मानंद श्रीवास्तव पर आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए जयसिंहनगर थाने में दिया आवेदन

 


अमजद खान 

जयसिंहनगर| शहडोल जिले के जयसिंहनगर में विकाशखण्ड समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र जयसिंहनगर के  समन्वयक ब्रह्मानंद श्रीवास्तव के वॉयरल वीडियो में प्रधानमंत्री पर कमीशन खोरी का आरोप लगाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दे रहा है। 

*यह है मामला*

बीते दिनों एक वॉयरल वीडियो में जयसिंहनगर जनपद शिक्षा केंद्र में ब्लाक समन्वयक के पद पर पदस्थ ब्रह्मान्द श्रीवास्तव बालिका छात्रावास में सामग्री खरीदने के लिए कमीशन पर बात कर रहे थे जिसमें बात करते करते नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों तक को कमीशन पहुचाने की बात की थी और साथ साथ देश के प्रधानमंत्री को भी कमीशन लेने वाला कहते हुए दिखाई दे रहे है।

देश के प्रधानमंत्री और अपने नेता पर रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर और करकी के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ थाना जयसिंहनगर में थाना प्रभारी को आवेदन सौपते हुए विकाशखण्ड समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र जयसिंहनगर के समन्वयक ब्रह्मानंद श्रीवास्तव पर अपराधिक मामला पंजीबद्ध करने की मांग की है। जिस पर थाना प्रभारी जयसिंहनगर विनय सिंह गहरवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर आगे की कार्यवाही करने का आश्वाशन भाजपा नेताओं को दिया है। 

*कार्यवाही ना होने पर होगा धरना प्रदर्शन*

जयसिंहनगर थाना पहुचे भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सात वर्ष के कार्यकाल में आज तक किसी भी तरह का रिश्वतखोरी का आरोप सिद्ध नही हुआ है अगर आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही नही हुई तो पार्टी प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने वाले ब्रह्मानंद श्रीवास्तव के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

*इनकी रही उपस्थित*

भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर और करकी के द्वारा आज आवेदन देते समय भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्री सातिका प्रसाद तिवारी, मंडल अध्यक्ष करकी राजेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष निर्मल द्विवेदी, दिवाकर पयासी देवा, राकेश गुप्ता, जिला कार्यसिमिति सदस्य जय श्री कचेर, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, युवामोर्चा मंडल महामंत्री शिरीष सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तम तिवारी, पंकज पाण्डेय और  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे



Post a Comment

0 Comments