Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रीमती अमिता चपरा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत करें-- कमल प्रताप सिंह

 


अमजद खान 

शहडोल।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह ने बताया कि, मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम नगर आगमन  हो रहा है। श्रीमती चपरा सडक मार्ग से,भोपाल से चलकर उमरिया होते हुए 10 जनवरी को शहडोल पहुँच रही हैं। ये शहडोल संभाग के लिए गौरव की बात है की प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं शीर्ष नेतृत्व श्री बी.डी. शर्मा जी ने विंध्य क्षेत्र की वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती अमिता चपरा के ऊपर विश्वास व्यक्त किया है।



श्री कमल प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं,महिलाओं, युवाओं एवं जन सामान्य से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 2:00 बजे जयस्तंभ चौक पहुंचकर श्रीमती अमिता चपरा जी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत करें।

अपील-स्वागत के समय कृपया मास्क सहित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे।



Post a Comment

0 Comments