मिर्जा अफसार बेग
10 जनवरी को म. प्र.महिला वित्त एवं विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा का प्रथम नगर आगमन हुआ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जनवरी को म. प्र.महिला वित्त एवं विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम शहडोल नगर आगमन पर शहडोल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे। महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के साथ अन्य सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं की भी इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
म. प्र.महिला वित्त एवं विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका अपार स्नेह एवं प्यार पाकर मैं अभिभूत हूं मेरी कोशिश रहेगी कि मैं आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सरकार एवं संगठन के कार्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर सकूं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार एवं भाजपा संगठन के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।

0 Comments