Ticker

6/recent/ticker-posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 5-5 हजार रूपये की ईनामी राशि घोषित

 


मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल - पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार आरोपी सुनील साहू पिता सूरजदीन साहू निवासी चाका थाना बुढार के विरूद्व  अपराध क्रं. 5/2022 धारा 457,380,382, ताहि0 एवं अपराध क्रं. 4/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, सुमित उर्फ बड्डे जैन पिता स्व0 प्रेमचंद्र जैन निवासी सिंधी बाजार बुढार  के विरूद्व थाना बुढार में अपराध क्रं. 5/2022 धारा 457,380,382, ताहि0 एवं अपराध क्रं. 8/2022 धारा 457, 380 ताहि. एवं मो. अकरम उर्फ मोनू इक्का पिता स्व. इस्लाम उम्र 32 साल निवासी वार्ड  नं. 15 टॉकीज रोड धनपुरी के विरूद्व अपराध क्रं. 5/2022 धारा 457,380,382, ताहि0 प्रकरण दर्ज किये गए है तथा उक्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किया गया किन्तु अभी तक कोई पता नही चला। उक्त प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए  पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रंमाक 80बी (1) में निहित शक्तियों को प्रयोग करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 5-5 हजार रूपये की ईनामी राशि घोषित की है तथा जो कोई फरार आरोपियों की सूचना देगा, गिरफ्तारी करायेगा एवं गिरफ्तारी हेतु विश्वासनीय सूचना देगा, सहयेाग करेगा, उनका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments