Ticker

6/recent/ticker-posts

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर पीएम के लाइव संबोधन को कार्यकर्ताओं ने देखा और सुना

 


मिर्जा अफसार बेग 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मंशानुसार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में 2 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय शहडोल में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था दिए गए सम्बोधन के लाइव प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा और सुना। 1 फरवरी को मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट संसद में पेश किया गया। वर्ष 2022-23 के लिए पेश किए गए बजट की बारीकियों को प्रधानमंत्री द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है कि भारत आत्मिनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। विश्व स्तर पर लोग एक सशक्त और मजबूत भारत देखना चाहते हैं। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपने देश को तीव्र गति से आगे ले जाएं और इसे कई क्षेत्रों में मजबूत करें। यह समय नई आकांक्षाओं को पूरा करने का है। जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर बने और उस स्तम्भ पर आधुनिक भारत का निर्माण हो। उन्होंने बताया की यह बजट सिर्फ इस वित्तीय वर्ष को दृष्टिगत रखकर नहीं बल्कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाया गया है। कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को समझने के लिए सम्पूर्ण देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर शहडोल भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी पीताम्बर टोपनानी, जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, मनोज आर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, भूपेन्द्र मिश्रा, सुशील शर्मा, दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निभा गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीलच चतुर्वेदी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री रवीन्द्र वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्र, बाणसागर मण्डल अध्यक्ष बीरेन्द्र बैस, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments