मिर्जा अफसार बेग
भारतीय जनता पार्टी शहडोल के संभागीय कार्यालय के लिए बहुत जल्द सर्व सुविधा युक्त नवीन भवन का निर्माण होने जा रहा है।
नवीन भवन का निर्माण पुराने भाजपा कार्यालय के स्थान पर, कमला नगर शहडोल में ही होने जा रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि संभागीय भाजपा कार्यालय शहडोल के नए भवन निर्माण के लिए जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज 21 फरवरी दिन सोमवार को भूमि पूजन होने जा रहा है।
शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर सभी भाजपा जिला पदाधिकारीयों सांसद, विधायक, नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष,पार्षदगण, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के समस्त जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष/पदाधिकारीगण, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी वरिष्ठ जन एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने इष्ट मित्रों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है।
0 Comments