मिर्जा अफसार बेग
दिनांक 30.03.22 को उपुअ0 यातायात श्री अखिलेश तिवारी द्वारा मय स्टाफ के पाली रोड में आकाशवाणी केन्द्र के पास वाहन चेकिंग दौरान पाली की ओर से ग्रे रंग की बिना नम्बर की कार आती दिखी जिसे रोककर पूछताछ में कार में बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः विजय गुप्ता पिता रामसुवन गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी बस्कूटा थाना मानपुर उमरिया, कुलदीप उर्फ विराट गुप्ता पिता रामसुवन गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बस्कूटा, रामदुलारी उर्फ रेखा गुप्ता पति रामसुवन गुप्ता उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम बस्कूटा एवं संगीता गुप्ता पति राहुल गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी पंचमुखी कालोनी बरही कटनी का होना बताया। उक्त लोगो की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन की तलाशी लेने पर कार से 26,00,000 रूपये नगद दस्तयाब हुआ। इतनी मात्रा में नगद राशि लेकर यात्रा करने संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर नही होना बताया। जिस पर थाना सोहागपुर में अपराध क्रमांक 154/22 धारा 379,34 भादवि एवं 102 दप्रसं के अपराध पंजीबद्ध किया गया।


0 Comments