अमजद खान
शहडोल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जोन प्रभारी श्री संजय कपूर जी का शहडोल आगमन 31 मार्च को हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह बतलाया है कि श्री संजय कपूर जी एक आवश्यक बैठक 31 मार्च को 11:00 बजे कांग्रेस भवन में लगे,
बैठक में विशेष रूप से पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी शहडोल कांग्रेस संगठन के प्रभारी श्री राजेन्द्र मिश्रा जी भी उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने बताया है कि जिले के सभी में होने वाले आगामी चुनाव विधानसभा वार एवं सदस्यता अभियान व संगठन संबंधी बैठक लगे।
बैठक में सांसद एवं विधायक प्रत्याशी वर्ष 2018 19 कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, जिले के समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी गण वरिष्ठ कांग्रेस जन, पूर्व विधायक, नगर पंचायत नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के समस्त उपाध्यक्ष एवं पार्षद गण, कांग्रेस से जुड़े जनपद पंचायत जिला पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त वरिष्ठ जनों को बैठक में आवश्यक रूप से शामिल होने की अपील जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह ने की है यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली ने दी है।


0 Comments