अंकित गुप्ता
*मां ज्वालामुखी मंदिर धनपुरी में चैत्र नवरात्र की व्यवस्था अपने अंतिम चरणों पर*
*धनपुरी* माता की आराधना उपासना के पर्व चैत्र नवरात्र की धूम नगर धनपुरी में अभी से ही देखने को मिलने लगी है
धनपुरी नगर में स्थित जिले के सबसे प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों में से एक मां ज्वालामुखी का दरबार अपने नए स्वरूप में लोगों को आकर्षित करने के लिए आतुर है साथ ही ज्ञात हो कि धनपुरी नगर की चैत्र नवरात्रि पूरे संभाग में अपना एक अलग स्थान रखती है कुछ वर्षों से जबसे हिंदू जन जागरण के अध्यक्ष समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह सेंगर बने हैं तबसे मंदिर परिसर का संतुलित और समुचित विकास हो रहा है और आज मंदिर अपने दिव्य स्वरूप और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित है जो की नगर के लिए गौरव की बात है
समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह सेंगर के द्वारा पिछले 6 वर्षों में लगातार मंदिर के हित में कई विकास कार्य करवाए गए जिसमे प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त होता रहा है
*सौंदर्यता दिव्यता का अनूठा संगम स्थल*
*धनपुरी नगर में स्थित ज्वालामुखी मंदिर जो की आप देख रहे हैं इस मंदिर की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की मंदिर के ठीक समीप या ये कहें की मंदिर से लगा हुआ प्राचीन सरोवर मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है साथ की मंदिर प्रांगण के अंदर विशाल दिव्य अखंड ज्योति का निर्माण पुष्पेंद्र सिंह और उनकी टीम के द्वारा करवाया गया साथ ही जवारा हेतु अलग से कक्ष निर्माण फर्शीकरण साथ की आकर्षक साज सज्जा हर साल समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ साथ जनसहयोग से निरंतर किया जा रहा है जो को अद्वितीय है
समिति के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह सेंगर ने नगर वासियों समेत समस्त जिलेवासियों से नवरात्र के पावन पर्व पर मंदिर पहुंचकर मां जवालामुखी के दिव्य दर्शन करने की अपील की है।


0 Comments