मोहम्मद शकील
शहडोल थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पुरानी बस्ती में आरोपी नफीस खान पिता नियाज खान निवासी अंडर ब्रिज के पास पुरानी बस्ती शहडोल द्वारा अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के उद्देश्य से रखे होने की सूचना प्राप्त हुई ! सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी नफीस खान के घर में जाकर तलाशी लेने पर उसके घर से 20 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के उद्देश्य से रखा पाया गया एवं आरोपी के घर और बुलेट वाहन की तलाशी लेने पर बुलेट की सीट के नीचे से 02 नग देसी कट्टा एवं घर से 01 तलवार तीन बकानुमा चाकू कुल मसरूका 275000 रुपए बरामद किया गया ! जिसमें उक्त अवैध गांजा एवं अन्य सामानों को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई ! उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला के नेतृत्व में सउनि0 रविदास संत, प्रआर0 संतोष कोल, महेंद्र पाल शुक्ला, सुनील शर्मा, आर0 गुड्डू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही !


0 Comments