Ticker

6/recent/ticker-posts

मजदूरों की मजदूरी पर डाका डाल रहा पाली का ठेकेदार

 


मोहम्मद शकील 

चचाई । अमरकंटक ताप विद्युत गृह जो हर मामलों को लेकर अखबारों में बना ही रहता है चाहे वह प्लांट की उत्पादन बंद होने का मामला हो या फिर फर्जी तरीके से राष्ट्रीय त्योहार का भुगतान का मामला हो लेकिन अमरकंटक ताप विद्युत गृह का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता ही जा रहा है ! जिस पर नया मामला सामने आ रहा है मजदूरों से मजदूरी वापस लेने का जिस पर बताया जाता है कि अमरकंटक ताप विद्युत गृह के चचाई में नित नए भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड तोड़ता दिखाई दे रहा है ! वर्तमान समय में अधीक्षण अभियंता संचालन के अंतर्गत डीएम प्लांट में कथित  ठेकेदार के द्वारा ठेका चलाया जा रहा है ! जहां पर ठेकेदार के द्वारा डीएम प्लांट के मजदूरों को ₹300 प्रतिदिन मजदूरी दी जा रही है जबकि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा मिनिमम वेजेस अर्ध कुशल मजदूरों को ₹384 प्रतिदिन मजदूरी शासन के द्वारा दी गई है तथा ई.एल, बोनस सहित जी.एच. मिलाकर लगभग ₹10000 प्रतिमाह मजदूरों को मिलना चाहिए वहीं पर ठेकेदार के द्वारा आय लगभग ₹78000 की जा रही हैं शेष लगभग ₹2000 प्रति मजदूरो से वसूली की जा रही है ! इस तरह 20 श्रमिकों से लगभग ₹40000 से लेकर 50000 तक प्रतिमा वसूल किया जा रहा है ! यह विस्तृत सूची से ज्ञात हुआ कि उक्त कार्य से विद्युत ग्रह के वरिष्ठ अधिकारी का संरक्षण भी प्राप्त है जिस पर मजदूरों की जन हितैषी की बात करने वालों के मूवी खुले तौर पर बंद हैं ! जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मजदूरों से हो रही वसूली में मजदूरों के मसीहाओं की भी मूक सहमति ठेकेदार को प्राप्त है।

Post a Comment

0 Comments