मोहम्मद शकील
त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में बनाने का दिया गया संदेश
हनुमान जयंती व ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला ! फ्लैग मार्च की शुभारंभ जयस्तंभ चौक से हुई ! फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल श्री डी.सी. सागर, कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अवधेश गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर सुश्री ज्योति परस्ते, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, तहसीलदार सोहागपुर श्री भरत सोनी सहित जिले के विभिन्न थाने के स्टाफ एवं थाना प्रभारी शामिल हुए ! जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की अगुवाई में निकालें इस फ्लैग मार्च में दर्जनों की संख्या में जिला प्रशासन का अमला तथा पुलिस बल मौजूद रहा ! फ्लैग मार्च सुहागपुर होते हुए गढी़, भूसा तिराहा, बायपास तिराहा, बाणगंगा रोड, गांधी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, इंदिरा चौक, मोहन राम तालाब, जैन मंदिर, पुरानी बस्ती, रेलवे फाटक सहित अन्य शहडोल नगर के अन्य विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हुए शहर में भ्रमण कर आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण के साथ मनाने का संदेश दिया ! जिले के कई थाना क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मुख्यालय सहित धनपुरी, बुढार, अमलाई थानों का किया निरीक्षण, कलेक्टर वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, एडीएम अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे ! गौरतलब है कि नगर में त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा के इंतजाम को ध्यान में रखते हुए आगामी त्योहारों की निगरानी के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती सुरक्षा एवं शांति की दृष्टि से की गई है ! इसी कड़ी में त्यौहार से पूर्व आज फ्लैग मार्च निकाला गया !


0 Comments