मिर्जा अफसार बेग 

धनपुरी । वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग के कारण आए दिन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही पर्यावरण प्रदूषण से पूरा विश्व जूझ रहा है इसके बढ़ने के मुख्य कारण वृक्षों की अंधा धुंध कटाई है इसी तारतम्य में धनपुरी में लोगों द्वारा मिसाल पेश करते हुए जो कदम उठाया है वह वाकई में सराहनीय है । अवसर था श्री नेपाल यादव धनपुरी वार्ड नंबर 21 कुदराटोला  के जेष्ठ पुत्र राजा यादव के विवाह कार्यक्रम  में उपस्थित दौलत मनमानी महामंत्री भाजपा सोमेश्वर ठाकरे पूर्व  नगर निरीक्षक धनपुरी देवेंद्र यादव रेलवे जबलपुर जोन ओमदत्त  सिंह ओर्के वन विभाग संदीप चंदवानी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेश विश्कर्मा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा ऋषि शर्मा पुनीत दाहिया नवीन कुमार (मोनू) राज कुमार यादव द्वारा नव वधू को उपहार स्वरूप फलदार पौधे दिए, वर राजा यादव एवं वधू देवकी द्वारा  भी उपहार में प्राप्त पौधों को अजीवन पालन पोषण करने हेतु संकल्प लिया है इस पहल की उपस्थिति में लोगों ने सराहना की और कहा यदि ऐसा प्रयास  होता रहे तो लोगों में हरियाली की  महत्ता बना रहेगा एवं वृक्षों की रक्षा करने वृक्ष लगाने में मदद भी मिलेगी।