मिर्ज़ा अफसार बेग
शासकीय इंजिनीरिंग महाविद्यालय यू.आई.टी.शहडोल के छः दिवसीय टेक्निकल व सांस्कृतिक कार्यक्रम के पंचम दिवस पर क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में प्रथम मैच माइनिंग चतुर्थ व मेकैनिकल द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें द्वितीय वर्ष मैकेनिकल 8 विकेट से मैच अपनी मुट्ठी में कर लिया जिसके मैंन ऑफ द मैच सुलभ कुशवाहा 3 विकेट लेकर रहे,द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबले में माइनिंग द्वितीय व मैकेनिकल चतुर्थ वर्ष के बीच हुआ जिसमें माइनिंग द्वितीय वर्ष ने 6 विकटो से जीती जिसके मैन ऑफ द मैच आशीष 3 विकेट लेकर रहे, वॉलीबाल नाईट टूर्नामेंट का प्रथम मैच मेकैनिकल चतुर्थ व तृतीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें तृतीय वर्ष ने 3 सेट में अपने सीनियर्स को हराकर विजय श्री हुई,नाईट बैडमिंटन टूर्नामेंट में बेस्ट 12 खिलाड़ी में 4 सेमीफाइनल के लिए चयनित हुए। कब्बडी सेमीफाइनल मुकाबला माइनिंग तृतीय वर्ष व प्रथम वर्ष के बेहद रोमांचक मुकाबले हुए जिसमे माइनिंग तृतीय वर्ष विजय हो कर फाइनल में शिकस्त की,आज रंगोली प्रतियोगिता में पांच प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें रिदम ताम्रकार ने हो रहे उत्सव 2022 इवेंट की रंगोली बनाई,श्रेष्ठा श्रीवास्तव द्वारा कॉलेज परिसर की भी रंगोली बनाई गई,संस्कृति जे सीनरी बनाई,और एक छात्र ने शानदार स्वच्छ शहडोल को लेकर रंगोली के माध्यम से चित्रण किया ,क्विज कम्पटीशन में फ़8 ग्रुप 60 पॉइंट के साथ विजय रही,साथ ही मेहंदी कंपीटिशन में वैष्णवी चतुर्वेदी द्वितीय वर्ष मैकेनिकल की छात्रा ने प्रथम स्थान अर्जित किया, तब्बसुम बनो मैकेनिकल द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तृतीय स्थान पर संस्कृति साहू फाइनल वर्ष की छात्रा रही, सोनाली,रिदम,पुष्पांजलि ने शानदार मेहंदी बनाई।



0 Comments