Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा मंडल धनपुरी कार्यसिमिति की बैठक सम्पन -जीतेंगे धनपुरी के 28 वार्डो में भाजपा पार्षद -हेमंत सोनी

 


रिपोर्ट @रामप्रकाश जयसवाल 

धनपुरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल धनपुरी की कार्यसिमिति की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के निर्देश में हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक चंद्रेश द्विवेदी कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य इंद्रजीत सिंह छावड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ,जिला मंत्री धीरू सिंह परिहार पूर्व जिला महामंत्री  दौलत मनवानी  पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश तिवारी,  संजू चंदवानी,  शशिकांत उपाध्याय कार्यक्रम के मंच संचालन भाजपा मंडल धनपुरी महामंत्री अनिल जयसवाल एव सभी वरिष्ठ भाजपा नेता गण भाजपा मंडल धनपुरी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एव पधिकारी पूर्व पार्षद एव भाजपा कार्यकर्ता गण सामिल हुए उक्त अवसर पर मुख्यातिथि चन्द्रेश द्विवेदी ने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं को एक होकर आगामी नगरपालिका धनपुरी का चुनाव लड़ना है हमे भाजपा सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याण को लेकर जन जन तक लेकर जाना है भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी ने कहा नगर पालिका धनपुरी में होने जा रहे चुनाव में केवल एक ही लक्ष्य है 28 के 28 वार्डो में हमें भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है केंद्र एव प्रदेश सरकार के द्वार जो कार्य किए गए हैं उन कार्यों से जन जन को जो लाभ मिला है विकास रूपी भाजपा सरकार के कार्य योजनाओं को लेकर जनता जनार्दन के पास पहुँचना है अपना बूथ सबसे मजबूत बनाना है।

Post a Comment

0 Comments