Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवानिवृत्ति पर पालिका कर्मचारी को दी विदाई

 


रिपोर्ट @अजय रस्तोगी

बिजुरी/नगर पालिका परिषद बिजुरी में विगत 27 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारी शशि तिवारी को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।

इस समारोह के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू ने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मचारी की निश्चित व्यवस्था है। सही में यह एक दौर की शुरुआत है। सभी कर्मचारियों को इस दौर से गुजरना होता है। पवन साहू ने  कहा कि शशि तिवारी, एक सच्ची व जिम्मेदार कर्मचारी रही, सेवानिवृत्ति से उपजी उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का कुशलता से निर्वहन किया। इस मौके पर नगर स्वछता निरीक्षक डी एन मिश्रा ने कहा कि शशि तिवारी के कार्यकाल के दौरान नगर में कई विकास के कार्य हुए हैं। शहर में बहुत परिवर्तन आया है। अपने कार्य से उन्होने सभी को प्रभावित किया है। सभी के हित के लिए कार्य किया है। शशि तिवारी की नियुक्ति अनुकम्पा के आधार पर हुई थी।शशि तिवारी ने 27 वर्ष तक नगर पालिका में अपना सेवा देकर सेवानिवृत्त हुई।कार्यक्रम का संचालन नपा ब्रांड ऐम्बसडर कैलाश कोल ने किया।कार्यकम पश्चात नपाधिकारी पवन साहू ने स्वतः ड्राइविंग कर बैंड बाजो के साथ शशि तिवारी को उनके घर तक पंहुचाया।

विदाई समारोह के दौरान शशि तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि यहां उनका कार्यकाल सबसे अधिक समय तक रहा। यहां के जनप्रतिनिधि, सभी कर्मचारी, नागरिक ने कामकाज के दौरान पूरा सहयोग दिया। यह यादें लेकर वे इस निकाय से जा रहे हैं।

कार्यक्रम में पार्षद कलावती सिंह,लक्ष्मी मुकेश शुक्ला,  इंजीनियर देवल सिंह, नपा कर्मचारी सुदामा पांडेय, मथुरा प्रसाद कोल,तरुण मिश्ररा,कामता सेन,शकील अहमद,प्रिंस रजक,प्रदीप यादव ,सुरेश धनवार,ईस्वर साहू,लक्ष्मी राठौर,प्रियंका सोनी,सुखीराम पूरी,गोपाल यादव,ओम प्रकाश महरा,प्रेम लाल धनवार ,अरुण सिंह,लखन साहू,आदि कर्मचारी शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments