रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में भालूमाड़ा मजदूर चौक से एसडीओपी कार्यालय कोतमा तक निकली पदयात्रा एवं क्षेत्र में बढ़ते अपराध के विरोध में सौंपा ज्ञापन
कोतमा अनुभाग क्षेत्र में बढ़ते अपराध, अवैध गतिविधियों एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा भालूमाड़ा मजदूर चौक से प्रारंभ होकर एसडीओपी कार्यालय कोतमा पहुँची, जहाँ अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को एक ज्ञापन सौंपा गया।
पदयात्रा के दौरान अवैध शराब, नशीले पदार्थों की बिक्री, रेत चोरी, अवैध उत्खनन, सट्टा, गांजा तस्करी, गौ-तस्करी, चोरी, बलात्कार, एवं हत्या जैसी गंभीर घटनाओं को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान मानवेन्द्र मिश्रा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि कोतमा अनुविभाग क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम नागरिक, महिलाएं एवं युवा स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र में भू-माफिया एवं तस्करों के हौसले बुलंद हैं और कई मामलों में केवल औपचारिक कार्यवाही कर अपराधियों के हौसले और बुलंद किए जा रहें है। अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, गांजा तस्करी, एवं गौ तस्करी जैसे अपराधों में केवल खानापूर्ति के लिए कार्यवाही नहीं, बल्कि ठोस व सख्त कार्यवाही की जाए जिससे अपराधी दोबारा उक्त अपराध करने से पहले से पुलिस का डर सामने दिखाई दे।
युवा कांग्रेस ने मांग की, कि अवैध शराब, नशा, सट्टा, दलाली, अवैध उत्खनन, रेत चोरी, गांजा एवं गौ-तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त एवं ठोस कार्यवाही की जाए, साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए।अंत में मानवेन्द्र मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो युवा कांग्रेस संगठन जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कोतमा नदीम अशरफी, संध्या वर्मा बिलाल हुसैन, अमित सिंह, बिलाल खान, पंकज पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, रितेश सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, उदय अहिरवार संदीप यादव, शिवम सराफ ब्लाक अध्यक्ष यूवा कांग्रेस कोतमा, सूर्य प्रताप सिंह, रोहन, रवि जयकार, अलकम, मक्कू दादा, राजा केवट, शनि केवट, विनोद, अशोक केवट, राजू, सनिल, वशीम, एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।





0 Comments