रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नेशनल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शान उल्ला खान ने बताया कि मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी द्वारा जनाब जियाउल इस्लाम को शहडोल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।श्री इस्लाम की नियुक्ति से मुस्लिम समाज में हर्ष व्याप्त है,जिससे स्थानीय जामा मस्जिद में उनका शानदार इस्तकबाल किया गया।इस अवसर पर जामा मस्जिद के सदर सैयद महमूद साहब,पूर्व सदर मोहम्मद खान, शकील अहमद,फरीद खान,रज्जु खान, गुड्डा खान सहित कई लोग मौजूद रहे। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष शान उल्ला खान ने जानकारी दी कि नवनियुक्त जनाब जियाउल इस्लाम का 8 फरवरी को मौलाना आजाद स्कूल कैंपस सोहागपुर में भी भव्य स्वागत किया जाएगा।



0 Comments