रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
धनपुरी पुलिस की तत्परता से चोरी की घटना सुलझी- चोरी गई नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 07.02.2026 को फरियादी नरेन्द्र कुमार वर्मन पिता स्व. मथुरा प्रसाद वर्मन, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 बिलियस नं. 01, धनपुरी द्वारा थाना धनपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह स्टेट बैंक धनपुरी शाखा से ₹30,000/- नगद निकालकर स्कूटी से घर जा रहा था। गोप चौराहा धनपुरी स्थित अपने मामा शंकर वर्मन के घर के सामने स्कूटी खड़ी कर बातचीत कर रहा था, तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसायकल से आए और स्कूटी पर रखा झोला चोरी कर ले गए। झोले में ₹30,000/- नगद, पासबुक एवं चेकबुक रखी हुई थी।
रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर कस्बा धनपुरी में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसायकल चिन्हित हुई, जिसकी पतासाजी करते हुए वाहन स्वामी तक पहुंचा गया। पूछताछ में उक्त मोटरसायकल क्रमांक MP 18 ZD 9135 (हीरो एक्सट्रीम) को ओमप्रकाश रावत, निवासी कॉलेज कॉलोनी बुढ़ार को चलाने हेतु देना बताया गया।
संदिग्ध ओमप्रकाश रावत को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी मोनू सिंह गोंड निवासी चाका बाना अमलाई के साथ मिलकर गोप चौराहा धनपुरी से ₹30,000/- नगद, पासबुक एवं चेकबुक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई नगदी, 01 नग मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक MP 18 ZD 9135 जप्त की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी धनपुरी श्री विकाश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के साथ सउनि भूपेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामनाथ, दिनेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह एवं आरक्षक अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments