रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
दारुल उलूम हबीबिया धनपुरी के 09 हाफिजे कुरआन की दस्तारबंदी
शहडोल। जिले का मशहूर दीन इस्लामी मरकज दारुल उलूम हबीबिया पुरानी बस्ती धनपुरी जिला शहडोल मध्य प्रदेश अपनी दीनी खिदमात के जरिए के इल्म की रोशनी फैला रहा है। इस मदरसे में आसपास व दूर दराज के स्टूडेंट्स तालिबे इल्म इस्लामी तालीमात हासिल करने के लिए आते हैं। जहां पर लगातार कई दशक से इस्लामी तालीमात दीनियत, नाजिरा कुरआन, हिफ्जे कुरआन, दर्से निजामी की तालीम दी जाती है। मदरसे के संचालक हजरत मौलाना मुनीर अहमद साहब बच्चों कि तालीम के तरफ विशेष ध्यान देते हैं और उनके खाने पीने रहने की बहुत ही उत्तम व्यवस्था करते हैं। वर्तमान में इस मदरसे में तकरीबन 33 बच्चे इस्लामी तालीम हासिल कर रहे हैं। हर साल बच्चे इस मदरसे से इस्लामी तालीम हासिल करके समाज की खिदमत अंजाम दे रहे हैं। वर्तमान में इस मदरसे के 09 बच्चों ने जिन्होंने कुरान को हिफ्ज किया है उन हाफिज बच्चों की हौसला-अफजाई के लिए के 10 फरवरी 2026 को बाद नमाज ईशा रात 09 उनकी दस्तारबंदी और साथ में जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया है। कुरान को हिफ्ज करने वाले हाफिज मो. उमैर इब्न मो. जाफर अली गोहपारु जिला शहडोल, हाफिज मो. उजैर इब्न हाफिज अतीकुर्रहमान साबो बस्ती जिला शहडोल, हाफिज अब्दुल मतीन इब्न मुफ्ती मुबीनुल हक कासिमी अंबिकापुर छत्तीसगढ़, हाफिज मो.अमन इब्न मो. अशरफ सगरा रामगढ़ छत्तीसगढ़, हाफिज मो आसिफ .इब्न हैदर अली गोहपारू जिला शहडोल, हाफिज मो. आबिद इब्न मो. असलम आलमगंज धनपुरी जिला शहडोल, हाफिज मोहम्मद तौकीर इब्न हाफिज मो. समीरूद्दीन पैंक जिला बोकारो झारखंड, हाफिज तमीम इकबाल इब्न मो. हशीमुद्दीन न्यूटी जिला शहडोल, हाफिज इफ्तिखार अहमद इब्न निसार अहमद साबो बस्ती जिला शहडोल इन बच्चों की दस्तारबंदी होनी है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजरत मौलाना मुसर्रत हुसैन साहब उस्ताद उल हदीस मुदर्रिस शिक्षक जामिया अरबिया हाथौरा जिला बांदा उत्तर प्रदेश और साथ ही नात ख्वां हजरत मौलाना कारी सिराज अहमद साहब मुदर्रिस जामिया अरबिया हथौरा बांदा उत्तर प्रदेश रहेंगे। मदरसा के स्टाफ मुफ्ती अख्तर हुसैन साहब, हाफिज मोहम्मद आरिफ साहब, कारी मुस्ताक साहब, मदरसा के कंप्यूटर ऑपरेटर खालिद इकबाल साहब के साथ ही इलाके के उलमए इकराम भी शिरकत फरमाएंगे। हजरत मौलाना मुनीर अहमद साहब ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में प्रोग्राम में शरीक होकर बच्चों कि हौसला अफजाई करने और प्रोग्राम में बताई गई दीनी तालीम से लाभान्वित होने की गुजारिश की है।



0 Comments