रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
दिनांक 28.01.2026 को फरियादिया श्रीमती नंदनी कोल पति बलराम कोल उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13/15 झिल्ली दफाई धनपुरी थाना धनपुरी द्वारा थाना धनपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका 07 वर्षीय नाबालिक पुत्र किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में अप.क्र. 26/2026 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी धनपुरी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर अपहृत बालक की निरंतर पतासाजी की गई। कस्बा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए एवं आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की गई। दिनांक 31.01.2026 को अपहृत बालक का शव बैगा ओसीएम बगड्या नाला में प्राप्त हुआ। विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि घटना दिनांक 27.01.2026 को एक व्यक्ति को बैगा ओसीएम बगड्या नाला की ओर भागते हुए देखा गया था। उक्त संदेह के आधार पर संदेही मोहम्मद मोहसीन पिता मोहम्मद मोईनुद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 20 बड़ी मस्जिद के पास, धनपुरी थाना धनपुरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया।
मामले में साक्ष्य पाए जाने पर अपराध में सुरंगत धाराओं का इजाफा किया गया है। आरोपी मोहम्मद मोहसीन को गिरफ्तार कर दिनांक 03.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी अनु. धनपुरी श्री विकाश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही में निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो, उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक आर. पी. प्रजापति, सउनि भूपेन्द्र सिंह, दीपक तिवारी, प्र.आर.दिनेश सिंह, रामनाथ, शैलेन्द्र, आरक्षक अजय सिंह एवं अक्षय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


0 Comments