रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
एसईसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहण उपरांत 15 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र का किया जाएगा वितरण
शहडोल - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 08 फरवरी को जिले में धनपुरी नगरपालिका द्वारा 20 करोड़ रूपए की लागत से बनाए गए वाटर पार्क का लोकार्पण करेंगे। वाटर पार्क में क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, बच्चों एवं युवाओं के मनोरंजन के व्यवस्था की गई है। स्वीमिंग पूल का निर्माण, मिनी ओलंपिक के मापदण्ड के अनुसार किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि के हितग्राहियों को नियुक्त पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही वनाधिकार पट्टों का वितरण, ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों को सीसीएल का वितरण, महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण किट, स्पांसरशिप योजना का लाभ तथा श्रम विभाग द्वारा दुर्घटना, मृत्यु एवं, सामान्य मृत्यु के हितग्राहियों को राहत राशि का वितरण किया जाएगा।


0 Comments