रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
बहु प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप कृष्ण जी के श्री मुख से बहेगी अमर कथा की गंगा
बिरसिंहपुर पाली :---- जिले के बिरसिंहपुर पाली में वार्ड नं. 02 में स्थित शिव शक्ति कुटिया धाम में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य पाद प्रदीप मिश्रा जी महाराज वृंदावन धाम की अमृत मयी भागवत कथा, भगवद चरित्रों का वर्णन श्री महराज जी के मुखारविंद से संपन्न होगी। पाली का प्रसिद्ध शिव शक्ति कुटिया धाम में पाली की महिला मंडल एवं समस्त सहयोगी जनों के कृत संकल्प से 8 फरवरी से 15 फरवरी के बीच संपन्न होगी। यह कथा 8 फरवरी से शुरू होकर अनवरत रूप से चलेंगी जिसकी पूर्णाहुति रूद्राभिषेक और विशाल भंडारा का कार्यक्रम 15 फरवरी को पूर्ण होगा। इस आयोजन की शुरुआत 8 फरवरी को शोभा यात्रा से होगी और कथा का शुभारंभ 9 फरवरी को सुखदेव पूजन कुंती अस्ति चरित्र 10 फरवरी को ध्रुव चरित्र प्रहलाद चरित्र कथा 11 फरवरी को वामन चरित्र राम चरित्र कृष्ण जन्मोत्सव 12 फरवरी को बाल लीला 56 भोग गोवर्धन पूजा 13 फरवरी को राम लीला रुक्मणी विवाह द्वारिका लीला 14 फरवरी को सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष संपूर्ण भागवत चढौत्री एवं 15 फरवरी को रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
महिला मंडल के गणमान्य नागरिकों , जनप्रतिनिधियों, भागवत प्रेमियों से आग्रह किया है की इस पावन अवसर पर पहुँच कर आनन्द पूर्व क रसपान करें।



0 Comments