रिपोर्ट @प्रवीण तिवारी
अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री प्रदीप कृष्ण शास्त्री जी मे मुखारबिंद से आज से बहेगी अमृत मयी गंगा की अविरल धारा
प्रवीण तिवारी उमरिया ---जिले के धर्म नगरी बिरसिंहपुर पाली के कुटिया धाम से श्री मद भागवत कथा की शोभा यात्रा दोपहर में भव्य कलश निकाली गई। इस शोभा यात्रा में नगर भर के भगवत प्रेमियों ने पीले पोशाक में सज धज कर निकली । भव्य शोभायात्रा रथ पर पूज्य पाद गुरू जी प्रदीप मिश्रा और उनके आगे नगर की अधिष्ठात्री देवी बिरासनी की झांकी, पीछे सिर पर भागवत ग्रंथ लिये भगवत प्रेमी, कलश लिये नगर की युवतियों ने नगर की गलियों में जो मनोरम झांकी प्रस्तुत की उसे देखते ही मन गदगद हो जाता रहा। शोभायात्रा कुटिया धाम से निकल कर सांई मंदिर होकर जगत जननी बिरासनी माता के दरबार में पहुँच कर माता के दर्शन कर विधिवत आशीर्वाद लेकर कुटिया धाम पहुंचा। शोभायात्रा में जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। यह भागवत कथा आज से प्रांरभ होकर अनवरत रूप से 14 फरवरी तक चलेगी और 15 फरवरी को रूद्राभिषेक के साथ विधिवत पूजन कर विशाल भंडारा का आयोजन के साथ पूर्ण होगा। इस दौरान मुख्य रूप से लोकनाथ चतुर्वेदी जी,पप्पू महाराज जी, संजीव खंडेलवाल जी, गोपाल वासवानी जी, राजेश दास जी, राजेश पटेल जी, नरेश बर्मन जी, दयानंद शर्मा जी, सावित्री प्रधान जी, रानी बर्मन जी,दुखीराम जी, विनोद तिवारी जी, यशवंत सिंह जी, पिंटू जयसवाल जी, सहित समस्त महिला मंडल एवं भक्तगण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


0 Comments