रिपोर्ट @प्रवीण तिवारी
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर अध्यक्ष राधा तिवारी,महामंत्री विमल अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सोनी, नपा उपाध्यक्ष राजेश पटेल कार्यककर्ताओ की ली बैठक
उमरिया:--- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सोमवार को अल्पप्रवास पर बिरसिंहपुर पाली पहुंचेंगे। इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष श्रीमती राधा विजय तिवारी,महामंत्री विमल अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सोनी नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल के नेतृत्व युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का ज़ोरदार स्वागत करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा विजय तिवारी ने पत्रकारों से जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर नियुक्ति के बाद उमरिया जिला एवं पाली नगर का पहला दौरा कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष सर्वप्रथम माँ बिरासनी देवी के दर्शन करेंगे तत्पश्चात पाली के पीडब्लूडी विश्राम गृह में शुबह 10 बजे से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही युवाओं की भूमिका, जिम्मेदारी और आने वाले समय में संगठन की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे । प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर के भाजपा एवमं यूवा मोर्चा के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं । पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की जा चुकी हैं। श्याम टेलर का यह अल्पप्रवास क्षेत्र के युवाओं के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का अवसर माना जा रहा है।


0 Comments