Ticker

6/recent/ticker-posts

नियुक्ति होतें ही गायब हुई सहायिका

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

आंगनबाड़ी सहायिका का मामला 

बिरसिंहपुर पाली-- महिला बाल विकास विभाग पाली के जनपद पंचायत पाली के महरोई ग्राम पंचायत के अरहरिया दादर आंगनबाड़ी केन्द्र में नव नियक्त सहायिका पद पर रीनू यादव नियुक्ति दिनांक से ही आज तक अपने आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं पहुंची। बताया जाता है कि अरहरिया दादर आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका के पद पर रीनू यादव की नियुक्ति पर परियोजना कार्यालय से अक्टूबर 2025 में विधिवत की गयी थी, जो नियुक्ति पत्र मिलतेे हुए ही अक्टूबर में ही परियोजना कार्यालय पाली में तो अपनी उपस्थित दर्ज करा दी है, लेकिन आंगनबाड़ी केन्द्र अरहरिया दादर आज तक नहीं पहुंची, जिसकी सूचना / शिकायत ग्रामीण जनों के व्दारा परियोजना कार्यालय में की गयी थी, जिस पर परियोजना अधिकारी और सुपर वाइजर के व्दारा आंगनबाड़ी केन्द्र का भ्रमण कर वस्तु स्थित का जायजा लिया गया, और सहायिका के नियुक्ति दिनांक से अनुपस्थिति होने के कारण रीनू यादव सहायिका के सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज पते पर लगातार नोटिस भेजी गई, लेकिन सभी रजिस्टर्ड नोटिस वापस हो गयी। तब परियोजना अधिकारी के व्दारा विधिवत नोटिस चस्पा करते हुए पंचनामा बनाया गया, लेकिन परियोजना अधिकारी के व्दारा की गयी इस कार्यवाही किये महीनों बीत रहे हैं ,लेकिन इस मामले में आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इस मामले में परियोजना अधिकारी पाली से चर्चा करने में उन्होंने बतलाया की शिकायत की जांच करने पर सही पायी गयी है और उच्च अधिकारियों को इस मामले की विधि वत जानकारी दी गई है, उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी। 

ग्रामीणों ने बतलाया की आंगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति दिनांक से गायब होने का मामला अनुविभाागीय अधिकारी राजस्व पाली के यहाँ पिछले एक महीने से लंबित पडी है। ग्रामीणों ने बतलाया की नियुक्ति होते ही इस मामले में राजनीति होने लगी है और कतिपय राजनेताओं के दखल के कारण बिना उपस्थित के ही नौकरी पकाना चाहती है। आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति जिस उद्देश्य से किया गया था, वह सहायिका के अनुपस्थिति  रहने के कारण उदेश्यो की पुर्ति नहीं हो पा रही है। 

उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से जनापेक्षा है की इस मामले में वैधानिक कार्यवाही की जाये।

Post a Comment

0 Comments