Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के जन्मदिन पर बच्चों ने काटा केक, गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे यश भैया’

 


रिपोर्ट @मुर्तुजा अंसारी
बरगवां-अमलाई। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद बरगवां के वार्ड क्रमांक 6 में खास अंदाज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कांग्रेस विधानसभा अनूपपुर अध्यक्ष सैफ रिजवी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने केक काटकर यश घनघोरिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


केक काटने के दौरान बच्चों ने एक साथ “हैप्पी बर्थडे यश भैया” कहकर अपनी खुशी जाहिर की। बच्चों ने यश घनघोरिया के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।


सैफ रिजवी के नेतृत्व में दिखी युवा कांग्रेस की सक्रियता

कार्यक्रम में सैफ रिजवी ने बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय स्तर पर युवा कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी को सामने रखा। रिजवी ने कहा कि युवाओं और बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करना सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का एक सकारात्मक माध्यम है।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर उनके साथ संवाद और सहभागिता बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है।

वार्ड क्रमांक 6 में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया। अंत में उपस्थित लोगों ने यश घनघोरिया के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Post a Comment

0 Comments