Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा विधायक सुश्री मीना सिंह पहुंची पत्रकार प्रवीण तिवारी के निवास, परिवार जनों से की आत्मीय मुलाकात

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
*विधायक शुश्री मीना सिंह के विकाश कार्यों से बदली क्षेत्र की तस्वीर : भाजपा नेता कालिका बहादुर सिंह*

बिरसिंहपुर पाली:-----  मध्यप्रदेश के मानपुर विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान में लगातार 6-वी बार की विधायक सुश्री मीना सिंह जी पाली नगर के दौरे पर रही इस दौरान उन्होंने  वार्ड क्रमांक 12 एवम 13 के लोगो से उनके घर जाकर लोगो से मुलाक़ात की है। जहाँ उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद श्री कालिका बहादुर सिंह पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संध्या बहादुर सिंह जी के निवास पर पहुंचकर  उनसे शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्रीय विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र वार्ड के लोगो ने  अपनी समस्याएं बताईं। जिस पर विधायक शुश्री मीना सिंह जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल फोन पर निर्देशित करने और जल्द से जल्द समाधान कराने को कहा हैं।

*पत्रकार के घर पहुंची विधायक,विकाश को लेकर हुई चर्चा*

जनसंपर्क के बाद विधायक सुश्री मीना सिंह जी पाली के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण तिवारी के निवास पर पहुंची । विधायक जी ने पत्रकार के परिवारजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।  पत्रकार प्रवीण तिवारी ने पाली क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों से विधायक को अवगत कराया। विधायक सुश्री मीना सिंह का यह सहज और सरल अंदाज देखकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। यही कारण है क्षेत्र की जनता ने उन्हें 6-वी बार विधायक बनाया है और अब लोग कह रहे हैं आगामी चुनाव में दीदी 7-वी बार विधायक बनेगी और हम सभी लोग फिर से उन्हें मंत्री के रूप देखना चाहते हैं। बता दे कि पत्रकार प्रवीण तिवारी ने  विधायक जी के इस आत्मीय मुलाक़ात को लेकर पत्रकार परिवार ने आभार व्यक्त किया है।


Post a Comment

0 Comments