रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
आस्था के सागर में डूबा बिरसिंहपुर पाली
बिरसिंहपुर पाली --- शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ बिरासिनी के दरबार में आस्था का महासागर उमड़ पड़ा, देश-प्रदेश में प्रसिद्ध माँ बिरासिनी के प्रांगण से भव्य जवारा जुलूस शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सागरा तालाब पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ माँ के जवारों का विसर्जन किया गया और पूरा क्षेत्र जय माँ बिरासिनी के जयघोषों से गूंज उठा, सर्वप्रथम बिरासिनी मंदिर में कलेक्टर राखी सहाय ने काली पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात माँ बिरासिनी की आकर्षक झांकी के साथ जुलूस की शुरुआत हुई, काली बैंड की धुन और डीजे की थाप पर हजारों श्रद्धालु झूमते-नाचते चल रहे थे, जुलूस बिरासिनी प्रांगण से निकलकर बस स्टैंड, मेन रोड से होते हुए बाबू लाइन से गुजरा और वापस सागरा तालाब पहुंचा, जहां विसर्जन संपन्न हुआ, रास्ते भर श्रद्धालुओं ने माँ पर पुष्प वर्षा की और जगह-जगह आरती उतारी गई, इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की विधायक मीना सिंह भी जुलूस में शामिल हुईं और श्रद्धालुओं के साथ भ्रमण किया, उन्होंने माँ बिरासिनी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा, कांग्रेस जनपद अध्यक्ष बबलू सिंह, एडिशनल एसपी सरजू अग्रवाल, पुलिस स्टाफ सहित नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी जुलूस के साथ निकले और इस धार्मिक उत्सव का आनंद लिया, विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी, जुलूस मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, सागरा तालाब पर विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो, स्थानीय लोगों का कहना है कि बिरसिंहपुर पाली में माँ बिरासिनी का यह आयोजन वर्षों से चली आ रही परंपरा है, जिसमें हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, नवरात्रि के नौ दिनों तक माँ बिरासिनी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना होती है और दशमी के दिन भव्य जुलूस के साथ विसर्जन किया जाता है, इस बार भी आयोजन में श्रद्धालुओं का अपार उत्साह देखने को मिला, जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं में महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या रही, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु माँ के भजनों पर झूमते नजर आए, काली बैंड की मनमोहक धुन ने सभी का मन मोह लिया, वहीं माँ बिरासिनी की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही, विसर्जन के पश्चात श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं, नगर पालिका द्वारा तालाब परिसर और जुलूस मार्ग की साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी, कुल मिलाकर माँ बिरासिनी का यह विसर्जन जुलूस आस्था, एकता और उत्साह का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ, जिसकी चर्चा पूरे संभाग में बनी हो ।



0 Comments