रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
*दशहरा अवकाश में शासकीय भूमि से लूटी गई मिट्टी-मुरूम
उमरिया ---पाली थाना क्षेत्र में एनएच-43 से लगी ग्राम पंचायत सेमरिया की शासकीय भूमि से दशहरा अवकाश का लाभ उठाकर खनिज माफिया ने करीब दो दर्जन ट्रैक्टर मैदान में उतारकर दिनभर अवैध मिट्टी-मुरूम खनन किया, सुबह से शाम तक ट्रैक्टरों की कतार लगी रही, सरकारी जमीन को खोद-खोदकर खोखला किया गया और मिट्टी-मुरूम को खुलेआम ढोकर शहडोल-घुनघुटी के मध्य एनएच-43 के बगल में बने साईं बाबा मंदिर के सामने कृष्णा ज्वेलर्स की जमीन पर डंप किया गया, वहीं दूसरी ओर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बंधवाबर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर चलता रहा, जहां लाखों ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी और मुरूम निकालने की बात सामने आ रही है, और यह सब मुख्य मार्ग के किनारे, सबकी आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी खनिज विभाग, पुलिस और प्रशासन की ओर से किसी तरह की रोकटोक, जांच या कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और साफ तौर पर यह लग रहा है कि माफिया को किसी का भय नहीं है, बल्कि उसे कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है, क्योंकि ग्रामीणों का कहना है कि यह सिलसिला केवल दशहरा अवकाश के एक दिन का नहीं है, बल्कि कई दिनों से दिन-रात लगातार चल रहा है, अवकाश के दिन शासकीय कार्यालय बंद होने का पूरा फायदा उठाया गया, 15 से 20 से अधिक ट्रैक्टर एक साथ लगाए गए और शासकीय संपत्ति को बेरहमी से लूटा गया, जिसका सीधा नुकसान शासन को हो रहा है, क्योंकि बिना रॉयल्टी, बिना अनुमति और बिना किसी शासकीय शुल्क के हजारों-लाखों ट्रैक्टर मिट्टी-मुरूम उठाई जा रही है, यदि यही खनन वैध तरीके से होता तो शासन को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलता, जो सड़क, पानी, शिक्षा और विकास कार्यों में लगता, लेकिन अवैध खनन से पूरा पैसा माफिया की जेब में जा रहा है और सरकार को करोड़ों रुपये की सीधी क्षति हो रही है, इसके साथ ही शासकीय भूमि का स्वरूप बिगड़ रहा है, खेत-खलिहान और नाले प्रभावित हो रहे हैं, ट्रैक्टरों की भारी आवाजाही से एनएच-43 किनारे की सड़कें टूट रही हैं, धूल के गुबार से ग्रामीणों का सांस लेना और चलना तक मुश्किल हो गया है, बच्चे-बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं, फिर भी जिम्मेदार विभाग अनजान बना हुआ है, और यही चुप्पी सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर रही है कि क्या खनिज विभाग को इस अवैध खनन की जानकारी नहीं है, या जानकारी होने के बाद भी जानबूझकर कार्रवाई नहीं की जा रही है, क्योंकि पाली थाना क्षेत्र में खुलेआम हो रहे इस खनन पर विभाग की चुप्पी कई संदेहों को जन्म दे रही है, इसलिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सेमरिया, एनएच-43 किनारे और बंधवाबर स्टेशन क्षेत्र में हो रहे मिट्टी-मुरूम खनन की तत्काल जांच कराई जाए, अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए, मौके पर लगे ट्रैक्टरों को जब्त किया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और शासन को हुए करोड़ों रुपये के नुकसान की वसूली की जाए, ताकि शासकीय संपत्ति की लूट पर अंकुश लग सके।


0 Comments