Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप मोती सिंह ने पत्रकार प्रवीण तिवारी की मां को दी श्रद्धांजलि

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, बोले— मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति


पट्टी, प्रतापगढ़:--- उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पट्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप मोती सिंह ने ग्राम ढांढर निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण तिवारी एवं समाजसेवी प्रदीप तिवारी की दिवंगत माता श्रीमती पुष्पा देवी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
श्रीमती पुष्पा देवी का निधन 13 अक्टूबर 2026 को हुआ था। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप मोती सिंह ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि परिवार की नींव और संस्कारों की जननी होती है।” उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार पत्रकार प्रवीण तिवारी एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद पांडे ने भी दिवंगत पुष्पा देवी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मां का असमय बिछुड़ना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिजनों को दिवंगत माता के आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाल बहादुर सरोज, भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद पांडे सहित अन्य भाजपा नेता एवं गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
दिवंगत श्रीमती पुष्पा देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके परिवार में पुत्र संजय तिवारी, पुत्री रीनू शुक्ला तथा संदीप तिवारी, प्रदीप तिवारी और प्रवीण तिवारी सहित अन्य परिजन एवं नाती-पोते हैं। मां के निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।


Post a Comment

0 Comments