शहडोल - कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा की अध्यक्षता में 7 जुलाई 2021 को प्रातः 11ः00 से कलेक्टर कान्फ्रेंस तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ताला बांधवगढ़ जिला उमरिया में आयोजित की गई है। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने बैठक की जानकारी 3 जुलाई 2021 तक सॉफ्ट कॉपी व हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा बैठक में मुख्य वनरक्षक वन वृत्त शहडोल, कलेक्टर शहडोल, उमरिया, अनूपपुर क्षेत्रीय प्रबंधक बांधवगढ़ टाइगर नेशनल पार्क जिला उमरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर को उपस्थित होने के लिए भी निर्देश दिए हैं। उन्होंनें कलेक्टर कान्फ्रेंस हेतु राजस्व सेवा अभियान की तैयारियां एवं प्रगति, आरसीएमएस केस निराकरण व शेष, आरसीएसएस दाण्डिक प्रकरणों की स्थिति, राजस्व वसूली की जानकारी डायवर्सन, प्रीमियम, भू-भाटक, नजूल भू-भाटक वसूली (कोषालय चालान के आधार पर) आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों, राशि वितरण की जानकारी, अधीनस्थ न्यायालयों का निरीक्षण, भू अर्जन के लंबित प्रकरण, एवार्ड राशि का वितरण, माननीय उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना के प्रकरण, वर्षा काल के पूर्व तैयारियों के संबंध में, वरिष्ठ न्यायालयों को अभिलेख उपलब्ध कराने की स्थिति, सीएम हेल्पलाइन तथा लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग हेतु ग्राम सेवा अभियान की तैयारियां एवं प्रगति, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा अंतर्गत सक्रिय मजदूरों को रोजगार उपलब्धता की जानकारी, समय पर मजदूरी भुगतान की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2017-18 से ऊपर 2020-21 तथा अपूर्ण कार्यों की जानकारी, पूर्व एवं नवीन गौशाला के स्वीकृत पूर्ण अपूर्ण कार्यों की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा ऐसे हितग्राही जिन्होंने आवास निर्माण प्रारंभ नहीं कराया अथवा राशि का दुरुपयोग कर लिया है, वित्तीय वर्ष 2016-17 से वर्ष 2020 21 तक स्वीकृत पूर्ण अपूर्ण कार्यों की जानकारी, वित्तीय वर्ष 2020-21 में लक्ष्य के विरुद्ध स्वीकृति एवं उपलब्धि, एसबीएम-सामुदायिक स्वच्छता परिसर के कार्य की स्थिति, संचालन की प्रगति, धारा 40 एवं 92 की स्थिति, एमडीएम-खाद्यान्न वितरण की समीक्षा तथा किचन शेड निर्माण की प्रगति, ग्रामीण पथ विक्रेताओं की जानकारी एवं स्व सहायता समूह का क्रेडिट लिंकेंज आदि एजेंडाओं के साथ अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।


0 Comments