शहडोल - जब अच्छी मंशा से जनहितैषी तथा लोकोपयोगी कार्यांे की मन में ललक होतो सफलता अर्जित करना कठिन नही होता इसे चरितार्थ किया है जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने। उनके मन शहर का सौंदर्यीकरण, स्वच्छ एवं साफ वातावरण में कार्यालयों का संधारण नस्तियों का बेहतर रख-रखावं, पर्यावरण की सुरक्षा तथा आवागमन हेतु चौड़ी सड़के, नगर मंे साफ-सफाई बेहतर बनाने की इच्छा सदैव रहती है 15 महीने के कार्यकाल में जब उनके द्वारा मार्च 2020 में जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया गया तो कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों, नगर के प्रमुख चौराहों की सडकों, विद्युत की जर्जर हालत देखकर, उन्होंने वैष्विक बीमारी कोरोना संक्रमण के समय काफी व्यस्तता होने के बावजूद समय निकालकर अपने नेक ईरादे में जुटे गए। सबसे पहले कलेक्ट्रेट के सामने स्थिति पार्क की व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर कलेक्टर कार्यालय के चारो ओर उपजे झाड़-झंकारों को हटवाकर बजड़ी डलवाई, सड़के बनवाई तथा कोनी तिराहा से लेकर रीवा होटल तिराहा तक रंगीन विद्युत लाइटे लगवाई गई। इसी प्रकार कोनी तिराहा, जय स्तंभ चैक, बाणगंगा तिराहा, सहित भीड़-भाड वाले सभी प्रमुख तिराहे एवं चैराहों में सड़क पटरियों को चैडीकरण कराकर आवागमन हेतु मार्ग सुलभ कराया गया साथ ही सड़कों की किनारे नालियों का भी निर्माण कराया गया। जय स्तम्भ चौक की सड़कों को छिलवाकर उसे भी ठीक कराया गया। कलेक्टर कार्यालय के सभी शाखाओं का जीर्णाेधार कराकर नवीन टाइल्स, विद्युत फाटकदार आलमारियां बनवाकर बैठक हेतु नया विराट सभाकक्ष का बेहतर ढंग से निर्माण कराया गया। जिसमें हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बैठक ली और सभागार के नये लुक की प्रशंसा भी की। इसी के साथ ही तहसील कार्यालय सोहागपुर के विभिन्न कक्षों सहित वकीलों के बैठने हेतु ऊपर बडा हाल का जीर्णाेधार कराकर बेहतर व्यवस्थाएं सुलभ कराई गई, टूटी-फूटी खिडकी एवं दरवाजों को निकलवाकर नये लुक में सजाने सवारने का काम कराया गया जिससे वहां पर अब बैठकर कार्य करने में कर्मचारियों को प्रसन्नता का अनुभव होता है। इसी प्रकार बाणगंगा में शमशान घाट का जीर्णाेधार, सड़को एवं पार्कोे की सुव्यवस्था सहित मेला मैदान में खम्बे एवं जाली लगवाकर सुव्यवस्थिति ढंग से आकर्षक लुक प्रदान किया गया। कलेक्टर का यह जनोपयोगी कार्य निरंतर जारी है तथा अब अनुविभागीय कार्यालयों, तहसीलों, ग्राम पंचायतों, आॅगनवाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों को सजाने एवं सवारने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने जिले में संक्रमणकाल के दौरान रिक्त स्कूलों की भी मरम्मत, पोताई, रंगाई, वृक्षारोपण, पानी की व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था सहित अधिकांश विद्यालयों में छात्रों की सुविधा हेतु नये पंखें लगवाए गए है, जिससे छात्रों को पढाई में सुविधा प्रदान होगी। इसी प्रकार उन्होंने अन्य अनेकों कार्य कराए है। इन कार्यांें को सम्पन्न कराने में शासन से अतिरिक्त आवंटन भी नही मांगा गया तथा विभिन्न संस्थाओं के सीएसआर मद एवं जनसहयोग की मदद से यह कार्य पूर्ण कराया गया है।



0 Comments