Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

 


शहडोल - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किया।

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम वेयरहाउस में रखे बैलट यूनिट स्टोर कक्ष में रखी बैलट यूनिट तथा व्ही.व्ही. पैट स्टोर कक्ष में रखी व्ही.व्ही. पैट मशीनों का ताला खुलवा कर आंतरिक निरीक्षण किया।

इस दौरान राजनैतिक दल के प्रतिनिधि श्री रविंद्र वर्मा, श्री विष्णु प्रताप सिंह, श्री घनश्याम जायसवाल, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री एम.एल. रैकवार, उपयंत्री श्री जीके पांडेय, निर्वाचन कंप्यूटर प्रभारी श्री संजय खरे उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments