शहडोल - कलेक्टर डाॅ० सतेन्द्र ने कहा कि कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा द्वारा चलाए जा रहे संवेदना अभियान, चिरंनजीवी अभियान, दुग्ध सहकार अभियान कृषि उत्पादन वृद्धि, नगर सेवा अभियान, ग्रामीण सेवा अभियान, राजस्व सेवा अभियान व अन्य अभियान में जिला अधिकारी रूचि लेकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करंे। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए कि जिले में जर्जर हालात के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाडी केन्द्रों का भ्रमण कर फोटोग्राफ एवं वीडियों सहित जानकारी भिजवाएं। इसी प्रकार ग्रामीण सेवा अभियान में प्रगति लाने के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर जनहितकारी योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना, कपिल धारा योजना, दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों के प्रदाय के जानकारी के साथ-साथ ग्राम स्तर पर खेल मैदान मुक्ति धाम, निर्माण की कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाएं। उक्त निर्देश आज कलेक्टर डाॅ० सतेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार मंे आयोजित समय-सीमा के बैठक में दिए।
बैठक में कलेक्टर ने नगर सेवा अभियान में नगर पालिका अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी तथा चिरनजीवी अभियान जिला परिवहन अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर दृष्टव्य स्थानों में होर्डिंग लगाने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में प्रगति एवं बिना हेलमेट सड़क मंे आवाजाही करने के खिलाफ कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। साथ काॅलेज के छात्रों का लाइसंेस बनवाने के साथ-साथ उन्हंे ट्रैफिक के नियमों की जानकारी भी दें।
बैठक में कलेक्टर ने बरसात के मौसम को देखते हुए वर्षा जनित रोगो के रोकथाम के लिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश सीएमएचओ एवं कार्यपालन यंत्री पीएचई को देते हुए कहा कि मलेरिया रोग के रोकथाम के लिए नीति बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पेयजल स्त्रोतों का जल शुद्धिकरण कराएं। कलेक्टर ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले मंें चल रहे कोविड वैक्शीनेशन कार्य मंे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र नगर परिषद बुढ़ार, ग्राम पंचायत लेदरा एवं ग्राम जमुई की बधाई देते हुए सभी अधिकारियों को कहा है कि इसी प्रकार अन्य नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पचंायत उत्कृष्ट कार्य करें और जिले का नाम रोशन करें।
बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग, वन मित्र पोर्टल, जिले मंे खाद, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, बोनी की स्थिति, नवीन गौशाला निर्माण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले मंे मिलिंग संचालको की बैठक लेकर मिलिंग का कार्य प्रभावी रूप से किया जाएं।
बैठक मे अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ० एम.एस. सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एच.सी. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री श्री प्रतीक खरे, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुंलता ठाकुर, जीएम सहाकारिता वाई.के. सिंह, जिला परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष बदौरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


0 Comments