शहडोल - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 01 जुलाई 2021 को शहडोल जिले के ग्राम पंचायत जमुई से राजस्व सेवा एवं ग्राम सेवा अभियान का शुभारंभ करेंगे। शहडोल संभाग में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा की पहल पर चलाए जा रहें राजस्व सेवा अभियान के अन्तर्गत संबंधित अविवादित नामातंरण, फौती नामातंरण, सीमाकंन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। वहीं ग्राम सेवा अभियान के अन्तर्गत शहडोल संभाग में वृहद स्तर पर वृक्षारोपणए वैक्सीनेशन, आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाहीए खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के तहत खाद्यान्न पर्ची तैयार करने की कार्यवाही, तालाबों व अन्य जल स्त्रोतो का संवर्धन सहित अन्य कार्य किए जाएगें।


0 Comments