Ticker

6/recent/ticker-posts

अमर शहीद राजा भाऊ महाकाल एवं सैनिकों की पुण्य स्मृति में 114 पौधों का भव्य पौधरोपण

 


रिपोर्ट @सुनील कुमार गौतम
उज्जैन। अमर शहीद राजा भाऊ महाकाल एवं अमर शहीद सैनिकों की पुण्य स्मृति में संत सत्कार समिति के आह्वान पर रविवार को विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन परिसर में प्रातः 9 बजे भव्य पौधरोपण समारोह आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 114 पौधों का रोपण किया गया।


कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रबुद्ध मित्र मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश श्री महेश ज्ञानी के सफल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंडल के सम्माननीय सदस्यों तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली (A) के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली (A) के प्रदेश संयुक्त सचिव मध्यप्रदेश श्री फूल सिंह जौहरी, जिलाध्यक्ष श्री चंद्र भूषण खुल्लर, जिलाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ. जगदीश प्रसाद विजयवर्गीय, जिला संयोजक डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्षगण श्री रमेश देशमुख, श्री योगेंद्र गर्ग, श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव एवं श्री हेमराज सिंह पटेल तथा सचिवगण श्री रमेश रोहेड़ा एवं श्री अशोक विजयवर्गीय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे और पौधरोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद श्री अनिल फिरोजिया रहे। वहीं विशेष अतिथियों के रूप में विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री अर्पण भारद्वाज, पूर्व सभापति श्री सोनू गेहलोत, श्री सतीश दवे, श्री महेश ज्ञानी, श्री केशव त्रिपाठी, डॉ. सुधीर गवारिकर, डॉ. विमल गर्ग, श्री मोहन मरू, श्री समीर चौधरी एवं श्री राधेश्याम शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का संस्था के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन संस्था के संस्थापक श्री प्रकाश चितौड़ा ने दिया। उन्होंने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीदों की स्मृति में लगाए गए ये पौधे आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्व का संदेश देते रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों की स्मृति में पौधरोपण करना उनके बलिदान को प्रकृति और समाज से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास है। लगाए गए 114 पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया, ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


Post a Comment

0 Comments