Ticker

6/recent/ticker-posts

समर्पण एवं सेवा का पर्याय बना जन अभियान परिषद कोरोना महामारी में जन चेतना जागरण करने के साथ-साथ लोगों को वैक्सीनेशन में कर रहें मदद


शहडोल - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिला शहडोल द्वारा जन अभियान परिषद के वालेंटियर कोरोना वैश्विक महामारी से बचावं एवं लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए गांव-गांव जाकर समझाइश देने के साथ-साथ वैक्सीनेशन केन्द्रों पर लोगों को ले जाकर टीका भी लगवा रहें हैं। टीकाकरण के एक दिन पूर्व मैं कोरोना वालेंटियर घर-घर दस्तक देकर लोगों को पीले चावल देकर टीकाकरण स्थल पर आने के लिए आमंत्रण के साथ ग्रामों में दीवार लेखन कर, चैपाल लगाकर कोरोना महामारी से बचने एवं कोविड टीके के फायदे के बारे में समझाइश भी लगातार दे रहे है। जिन ग्रामांे में दिव्यांग एवं वृद्धजन टीकाकरण केन्द्र जाने मेें असुविधा महसूस कर रहे है उनकी मदद कर उन्हें टीकाकरण केन्द्र में टीका लगवा कर घर भी छोड रहे हैं और टीकाकरण के पश्चात् उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी समय-समय पर ले रहें है। शहडोल जिले में जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय एवं उनकी टीम मैं कोरोना वालेंटियर के सदस्यों को शामिल कर समर्पण एवं सेवाभाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहें है, जन अभियान परिषद का यह कार्य बेमिसाल व अनुकरणीय है। नगरपालिका बुढार जो जिले में पहली नगरीय निकाय बनी जिसमें 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण शत-प्रतिशत हुआ वहां भी जन अभियान परिषद के कर्मठ मैं कोरोना वालेंटियर लगातार समाजहितार्थ कार्य किया। इसी प्रकार नगरपालिका शहडोल में भी जन अभियान परिषद के सदस्य लगातार सभी पात्र व्यक्तियों को टीकाकरण करने के लिए प्रेरित कर रहें है। जनपद पंचायत बुढार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जमुनिहा, जमगांव, तितरा, हर्री, गिरवा पकरिया में भी मैं कोरोना वालेंटियर पूरे समर्पण भाव से लोगों का टीकाकरण करवा रहे है, ये ग्राम पंचायतों में भी 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियो का भी लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्यप्राप्ति की ओर अग्रसर है। इसी प्रकार जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत तेन्दुआड व अन्य ग्राम पंचायतें तथा जनपद पंचायत गोहपारू के  ग्राम पंचायत लेदरा, पैलवाह, देवदहां में भी मैं कोरोना वालेंटियर लोगों को खुद सुरक्षित रखकर परिवार की सुरक्षा एवं टीकाकरण के फायदें बताते हुए, मास्क वितरित कर रहें है। इसी प्रकार जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत बरतरा, अमरहा, कठौतियां, खैरहा, करूआताल, निपनियां, कंचनपुर, छतवई, लालपुर, पटासी, चापा,मैकी में भी मैं कोरोना वालेंटियर वैष्विक महामारी से बचावं के लिए लोगांे को जागरूक कर रहें। इसी प्रकार जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत अमरहा-01, चचाई, धरी नं.02, झिरिया, समान कुम्हिया, जनकपुर, चैरी में घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागृत कर रहे है। 

         मैं कोरोना वालेंटियर के जनव्यापी, जनचेतना अभियान से जहां लोग कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक हुए वहीं उन्हंे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजर का उपयोग तथा बार-बार साबुन से हाथ धोने को भी अपने दैनिक दिनचर्या मेें आत्मसात कर रहे है। जिले में कोरोना महामारी से बचावं के लिए शासन के दिशा- निर्देशो का परिपालन कराने एवं लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने में जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक बुढार श्री रवीन्द्र शुक्ल, सोहागपुर श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, गोहपारू श्री आलोक सोधियां, जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी समन्वयक श्री रितिकदास मिश्र सहित जन अभियान परिषद के सभी संबद्व मैं कोरोना वालेंटियर ने अपनी क्षमता के अनुसार महती भूमिका का निवर्हन किया है जो प्रशंसनीय है।



Post a Comment

0 Comments