मुरैना में कोरोना महामारी ने न सिर्फ लोेगों को स्वास्थ्य नुकसान पहुंचाया है, बल्कि गरीब परिवारों का रोजगार तक छीन लिया है। यही मौका मानवता के लिए एक साथ खड़े होने व सभी भेदभाव मिटाकर जरूरतमंदों की मदद करने का है। आज आप किसी एक व्यक्ति की मदद करते हो तो वह पूरा परिवार महामारी के दौर में संघर्ष कर जीवनयापन कर सकता है। यह बातें नगर निगम आयुक्त अमरसत्य गुप्ता ने कहीं। वह शुक्रवार को समाजसेवियों के साथ गरीब परिवारों को चप्पलें, फल, बिस्किट आदि सामग्री बांट रहे थे।
नगर निगम कमिश्नर गुप्ता के साथ समाजसेवी रजनीश दुबे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोनू शर्मा, भाजपा नेता संजय डण्डौतिया, केडी डण्डौतिया, दुष्यंत सेंगर, परवेश खान आदि को जानकारी लगी, कि मेला ग्राउंड, चम्बल कॉलोनी और छोंदा पर अस्थायी रूप से घर बना कर रह रहे मजदूरों की हालत बेहद खराब है। महिला व बच्चों के पांव मंे चप्पलें तक नहीं। चिलचिलाती धूप में बच्चे नंगे पांव घूम रहे हैं, जिससे वह बीमार हो रहे हैं। नगर निगम आयुक्त अमरसत्य गुप्ता, भाजपा नेताओं एवं समाजसेवियों ने एकजुटता दिखाते हुए बाजर से थोक में चप्पलें, बिस्किट और फल खरीदे और मेला ग्राउंड, चम्बल कॉलोनी एवं छोंदा में रह रहे मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे। फल-बिस्किटों के साथ चप्पलें पाकर महिला व बच्चों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर रजनीश दुबे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोनू शर्मा, भाजपा नेता संजय डण्डौतिया, केडी डण्डौतिया, दुष्यंत सेंगर, परवेश खान, निक्की पाराशर आदि मौजूद थे। नगर निगम कमिश्नर गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पिछले कई दिनों से मजदूरों को काम की कमी हुई है जिससे उनको जीवन यापन में परेशानी हो रही है इसलिए कमिश्नर सहित पूरी टीम ने मजदूरों के बच्चों को उपहार स्वरूप पहनने को कपड़े देने का निर्णय लिया है।


0 Comments