मोहम्मद शकील
शहडोल । थाना अमलाई क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 7-7 -2021 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने ट्रैक्टर ट्राली में चोरी का रेत उत्खनन कर रहा है अमलाई पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच कर देखा तो एक ट्रैक्टर मे रेत लोड दिखा ट्रैक्टर चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश यादव पिता शंभू यादव 30 वर्ष निवासी अनूपपुर का होना बताया ! आरोपी चालक से अवैध रेत उत्खनन का परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर उसने नहीं होना बताया जिस पर अमलाई पुलिस द्वारा रेत को थाना परिसर सुरक्षित कर आरोपी चालक के विरुद्ध चोरी एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहम्मद समीर के नेतृत्व में सउनि सुरेश कुमार प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुमार प्रिंस कुमार एवं उदय पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही !



0 Comments